Breaking News

महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंच सकते हैं यूबीटी के बागी सांसद     |   UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, BSP चीफ मायावती ने OBC लीडर्स के साथ की बैठक     |   चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता     |   बेंगलुरु: एक शख्स ने राज्यपाल को दी कांग्रेस MLA महादेवप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत     |   संजय राउत के आवास पर सुबह 9 बजे UBT खेमे की प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत के लिए स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को भेजा पाकिस्तान

Islamabad: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ बातचीत जारी रखने के लिए अपने दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को पाकिस्तान भेज रहे हैं, व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने ‘फॉक्स न्यूज चैनल’ पर एक साक्षात्कार में कहा कि विटकॉफ और कुशनर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ बातचीत करेंगे।

लीविट ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि ये एक सार्थक बातचीत होगी और उम्मीद है कि इससे समझौते की दिशा में प्रगति होगी।’’

उन्होंने कहा कि उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे अमेरिकी वार्ता दल के सदस्यों के करीबी संपर्क में रहेंगे।

लीविट ने कहा कि वेंस विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ अमेरिका में मौजूद रहेंगे और ‘‘जरूरत पड़ने पर’’ पाकिस्तान जाने के लिए ‘‘तैयार’’ रहेंगे।