Breaking News

NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |   महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंच सकते हैं यूबीटी के बागी सांसद     |  

सीएम अब्दुल्ला ने ईरान युद्ध को बताया ‘अन्यायपूर्ण और अवैध’, पीएम मोदी से की दखल देने की अपील

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘‘ईरान पर थोपी गई अन्यायपूर्ण और अवैध जंग’’ की शुक्रवार को निंदा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मानवता के हित में इस युद्ध को समाप्त कराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में सदन के नेता के रूप में ये बयान दिया।

इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई सदस्यों ने इस मामले में संक्षिप्त बयान दिए जाने की मांग की थी जबकि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि ईरान संकट एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है और ये इस सदन के दायरे में नहीं आता।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं ईरान पर थोपी गई इस अन्यायपूर्ण और अवैध जंग की अपनी ओर से और अपने सहयोगियों की ओर से कड़ी निंदा करता हूं। मैं अयातुल्ला अली खामेनेई, उनके सहयोगियों और इस संघर्ष में जान गंवाने वाले सभी लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से भी अपील करता हूं कि वे इस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त कराने में मदद के लिए सभी उपलब्ध कूटनीतिक माध्यमों और संबंधों का इस्तेमाल करें। इससे न केवल हमें, बल्कि पूरी मानवता को लाभ होगा।’’