Breaking News

दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |   'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस     |   पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू     |  

ऑस्ट्रेलिया: INSV तारिणी 39 दिनों के सफर के बाद फ्रेमेंटल पहुंचा

इंडियन नेवल सेलिंग वेसल (आईएनएसवी) तारिणी, 39 दिनों के सफर के बाद ऑस्ट्रेलिया के फ्रेमेंटल पहुंच गया है। ये यात्रा 'नाविका सागर परिक्रमा द्वितीय अभियान' के हिस्से के रूप में गोवा से बिना रुके तय की गई। इस अभियान को दो अक्टूबर को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने गोवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

ये अभियान नौसेना के समुद्री नौकायन इतिहास में एक अहम मील का पत्थर है। ये भारतीय महिलाओं की डबल हैंड मोड में सेलिंग वेसल पर विश्व की पहली जलयात्रा है। इस मुश्किल सफर को भारतीय नौसेना की महिला सेलर्स, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा तय कर रही हैं।

21,600 समुद्री मील (करीब 40,000 किमी) से ज्यादा की दूरी तय करने वाली ये परिक्रमा रख-रखाव के लिए चार बंदरगाहों पर स्टॉप ओवर के साथ पांच फेज में होगी। मेसर्स एक्वेरियस शिपयार्ड लिमिटेड के बनाए गए 56 फुट के नौकायन जहाज आईएनएसवी तारिणी को 18 फरवरी 17 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

जहाज ने 66,000 समुद्री मील (1,22,223 किलोमीटर) से ज्यादा की दूरी तय की है। 2017 में नाविका सागर परिक्रमा के पहले एडिशन में, गोवा से रियो तक, गोवा से पोर्ट लुइस और दूसरे खास अभियानों में इसने हिस्सा लिया है। ये जहाज एडवांस नेविगेशन, सिक्योरिटी और कम्युनिकेशन इक्विप्मेंट से लैस है।