Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समुदाय से मुलाकात की

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने अमेरिकी दौरे पर न्यूयॉर्क में सिख समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. पीएम मोदी ने सिख-अमेरिकी समुदाय की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले समुदाय में सिख ऑफ अमेरिका के चेयरमैन जसदीप सिंह जस्सी भी शामिल थे। सिख ऑफ अमेरिका संगठन के जसदीप सिंह जस्सी ने कहा कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ. उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि पीएम मोदी ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है.

जसदीप सिंह ने आगे 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत के इतिहास में किसी और प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय के लिए इतना किया है जो प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं. इसमें करतार साहेब कॉरिडोर का उद्घाटन, गुरु नानक की 550 वीं जयंती के 500 साल का जश्न, ब्लैकलिस्ट को खत्म करने जैसी कई चीजें शामिल हैं, साथ ही कांग्रेस सरकार के तहत 1984 में हुए सिख नरसंहार के पीड़ितों को न्याय भी मिला.