Breaking News

बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |   ‘सरकार बनी तो बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन देंगे’, कोलकाता में अमित शाह ने कहा     |   बंगाल चुनाव: ‘45 दिन में 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे’, कोलकाता में अमित शाह ने कहा     |  

अमेरिका: टाइम्स स्क्वायर पर दिखा 'साड़ी गोज ग्लोबल' का जलवा

अमेरिका के न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर खास मौके पर अलग-अलग रंगों और शैलियों की साड़ियों से भरा नजर आया क्योंकि भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ-साथ बाकी देशों की सैकड़ों महिलाओं ने विशेष कार्यक्रम में विरासत और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया।

'साड़ी गोज़ ग्लोबल' कार्यक्रम शनिवार को टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भारतीय समुदाय की 500 से ज्यादा महिलाओं के साथ-साथ कम से कम नौ देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

बांग्लादेश, नेपाल, यूके, यूएसए, यूएई, युगांडा, त्रिनिदाद और गुयाना की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। खादी समेत उत्कृष्ट सजावट, कढ़ाई, शैलियों और कपड़ों के साथ रंगीन साड़ियों को सजाकर, महिलाओं ने गर्व से अपने कलेक्शन का प्रदर्शन किया।