Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |   'यूक्रेन ने मरीटाइम ट्रांसशिपमेंट कॉम्प्लेक्स पर हमला किया', रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा     |   दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |  

अफगानिस्तान और पाकिस्तान वार्ता के दूसरे दौर के लिए तुर्किये रवाना

Turkey:  अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल संघर्ष विराम वार्ता के दूसरे दौर के लिए तुर्किये जा रहे हैं, अधिकारियों के मुताबिक हाल में दोनों देशों के बीच हुई लड़ाई में दर्जनों लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं। दोनों पड़ोसी देश एक कटु सुरक्षा विवाद में उलझे हुए हैं, जो लगातार हिंसक होता जा रहा है।

दोनों पक्ष कह रहे हैं कि वे एक-दूसरे की आक्रामकता का जवाब दे रहे हैं, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह सीमा पार से हमले करने वाले सशस्त्र समूहों के प्रति आंखें मूंद लेता है जबकि अफगानिस्तान के तालिबान शासक इस आरोप को खारिज करते हैं।

पिछले सप्ताह, कतर और तुर्किये ने युद्धविराम समझौते पर मध्यस्थता करके दोनों देशों के बीच शत्रुता को विराम दिया। यह युद्धविराम काफी हद तक कायम रहा है।

अफगानिस्तान के ‘चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ ने कहा कि व्यापारियों को प्रतिदिन लाखों डॉलर का नुकसान हो रहा है, क्योंकि सीमा पारगमन और व्यापार ठप हो गया है।

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उप-गृह मंत्री हाजी नजीब इस्तांबुल जा रहे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। पाकिस्तान ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं दी।