Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

मां और भाई-बहनों को बचाने के लिए समुद्र में कूदा 13 साल का बच्चा, चार घंटे तक की तैराकी

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट से समुद्र में बही अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों को बचाने के लिए 13 साल के एक लड़कने ने समुद्र में लगभग चार घंटे तक तैराकी की। उसकी इस असाधारण हिम्मत की तारीफ की जा रही है। पर्थ का ये परिवार शुक्रवार सुबह क्विंडालुप के पास अपने होटल से किराए पर ली गई कयाक और पैडल बोर्ड का इस्तेमाल कर रहा था, तभी तेज हवाओं और लहरों ने उन्हें समुद्र में और अंदर खींच लिया। जैसे-जैसे हालात बिगड़े, नाबालिग ऑस्टिन एपलबी मदद के लिए अकेले किनारे की ओर निकल पड़ा।

पुलिस ने बताया कि ऑस्टिन ने खतरनाक हालात में करीब चार किलोमीटर तैराकी की। उसने शुरू में एक इन्फ्लेटेबल कयाक और लाइफ जैकेट का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन काम नहीं बनने पर दोनों को छोड़ दिया, क्योंकि वे उसे धीमा कर रहे थे। ऑस्टिन ने कहा, "मैं सच में बहुत डरा हुआ था, लेकिन मैं बस सोचता रहा, 'तैरते रहो'। शांत रहने के लिए मैंने खुशियों वाली बातें सोचने की कोशिश की।"

ऑस्टिन शाम करीब छह बजे किनारे पर पहुंचा और अधिकारियों को सूचना दी। बाद में एक बचाव हेलीकॉप्टर ने रात करीब 8:30 बजे उसकी मां जोआन एपलबी (47), उसके 12 साल के भाई बो और आठ साल की बहन ग्रेस को ढूंढ निकाला। तीनों किनारे से करीब 14 किलोमीटर दूर बह गए थे और उन्होंने लगभग 10 घंटे पानी में बिताए।

पुलिस इंस्पेक्टर जेम्स ब्रैडली ने कहा, "13 साल के लड़के की हिम्मत की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उसके पक्के इरादे और हिम्मत ने आखिरकार उसकी मां और भाई-बहनों की जान बचाई।" जोआन एपलबी ने कहा कि अपने सबसे बड़े बेटे को मदद के लिए भेजना उनके जीवन का सबसे मुश्किल फैसला था। उन्होंने कहा, "मैं अपने सभी बच्चों को समुद्र में फंसा हुआ नहीं छोड़ सकती थी। मैंने ऑस्टिन से किनारे पर जाकर मदद ढूंढने के लिए कहा।"

जब उन्हें बचाया गया, तो तीनों कांप रहे थे, और ठंड की वजह से बो के पैरों में सेंसेशन खत्म हो गया था। परिवार के चारों सदस्यों की चिकित्सकीय जांच की गई, लेकिन किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। जोआन एपलबी ने कहा, "मेरे तीन बच्चे हैं। तीनों बच गए। बस यही सबसे जरूरी था।"