Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

Yogi Adityanath Birthday: सीएम योगी ने अपने 53वें जन्मदिन पर किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग पर पौधरोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर पवित्र विल्व वृक्ष का पौधरोपण किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन दिन है। आज गंगा दशहरा की पावन तिथि है आज ही के दिन मां गंगा का उतरन इस धरा पर हुआ था... आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है पूरी दुनिया पर्यावरण की कठिन चुनौतियों से जूझ रही है। ये चुनौती मनुष्य द्वारा ही निर्मित चुनौती है और इसके समाधान का मार्ग भी मनुष्य को ही देखना पड़ेगा और इसलिए पीएम मोदी ने पूरे भारतवासियों को आह्वान किया है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें प्रकृति के साथ एक समन्वय और संवाद बनाना पड़ेगा। इस समन्वय और संवाद का नाम उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' दिया। आज उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। 'एक पेड़ मां के नाम' ये कार्यक्रम आज से लेकर लगातार चलेगा और 23 जून को इसका एक बेहद रूप प्रदेश में देखने को मिलेगा...35 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य हम लोगों ने इस बार भी रखा है ये क्रम 15 अगस्त तक लगातार चलेगा..।"