Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

नैनीताल में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाती है फूलों से मसालेदार नमक

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्वयं सहायता समूह 'शिव शक्ति' ने इस इलाके में बड़ी तादाद में पाए जाने वाले एक फूल के गुणों का पता लगाया है। यहां के लोग इस फूल को 'बुरांश' के नाम से जानते हैं। समूह की महिलाएं इस फूल को इकट्ठा करती हैं और इससे मसालेदार नमक बनाती हैं, जिसे खाने के साथ अलग से यूज किया जा सकता है। माना जाता है कि इस फूल में मेडिसिनल और न्यूट्रिशनल वैल्यू है। समूह की महिलाओं का दावा है कि वो इससे जो मसाला बनाती हैं, वो आमतौर पर मिलने वाले फूलों के जैम या जूस से अच्छा है। फूलों को जमा करने से लेकर प्रोसेसिंग और पैकेजिंग तक का पूरा काम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ही करती हैं। समूह की महिलाओं का कहना है कि ये फूलों की प्रोसेसिंग का ईको-फ्रैंडली तरीका है। बुरांश नमक बनाकर और उसे बेचकर वो अपने परिवार की आर्थिक मदद कर पाती हैं।