Breaking News

झारखंड: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज किया केस     |   फिल्ममेकर शकील नूरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए रेप और ब्लैकमेल के आरोप     |   रेणुकास्वामी हत्याकांड: एक्टर दर्शन के लिए आज अहम दिन, प्रोडोष की अप्रूवर बनने की याचिका पर सुनवाई     |   राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे केसी वेणुगोपाल, स्वतंत्र जांच की मांग     |   झारखंड: आज रांची में विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, इलाके में धारा 163 लागू     |  

राजस्थान में भाजपा की जीत पर क्या राज करेंगी वसुंधरा राजे

राजस्थान में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. रुझानों में दिख रही बढ़त ने तकरीबन ये साफ कर दिया है कि राजस्थान में रिवाज कायम रहेगा. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर भाजपा यहां सीएम किसे बनाएगी. क्या वसुसंधरा राजे ही प्रदेश की तीसरी बार सीएम बनेंगी या किसी और को कुर्सी थमाई जाएगी. दरअसल राजस्थान में वसुंधरा राजे सहित सीएम पद के कई दावेदार हैं. अगर पार्टी की बात की जाए तो आलाकमान की ओर से किसी के भी नाम पर मुहर नहीं लगी है.

भाजपा आलकमान और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बीच लंबे समय से खटपट चल रही है. ये नाराजगी उस समय और बढ़ गई थी जब भाजपा ने राजस्थान चुनाव में सीएम फेस के बिना उतरना तय किया था. यह फैसला वसुंधरा राजे को कतई पसंद नहीं आया था. उनके कई समर्थकों ने तो खुलकर इस बात पर नाराजगी जताई थी और राजे को सीएम फेस घोषित करने की मांग की थी. हालांकि भाजपा ने चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़ा था. इसके बाद ही ये तय मान लिया गया था कि भाजपा पूर्व सीएम राजे को तीसरी बार सीएम बनाने के मूड में नहीं हैं. हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह राजे सीएम बनेंगी या नहीं ये भाजपा की जीत के अंतिम आंकड़े पर तय करेगा. दरअसल राजे को सीएम फेस घोषित न किया जाना भी भाजपा की एक रणनीति मानी जा रही है.