Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

PM मोदी ने फिडे महिला शतरंज विश्व कप जीतने पर दिव्या को दी बधाई, कोनेरू हम्पी की भी तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख की फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 जीतने पर बधाई दी। नागपुर की दिव्या ये कामयाबी हासिल करने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बन गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कोनेरू हम्पी की भी तारीफ की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "दो उत्कृष्ट भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का एक ऐतिहासिक फाइनल! FIDE महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर युवा दिव्या देशमुख पर गर्व है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई, जो कई युवाओं को प्रेरित करेगी। कोनेरू हम्पी ने भी पूरी चैंपियनशिप में अपार कौशल का प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"