Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू होने तक लड़ाई जारी रहेगी, बिहार में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि जब तक निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू नहीं हो जाता, तब तक पार्टी अपनी लड़ाई जारी रखेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता बिहार के दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास में कांग्रेस के 'शिक्षा न्याय संवाद' में छात्रों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस देश में निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू करने की मांग करती है। हम इस संबंध में सरकार पर दबाव बनाएंगे। जब तक ये लागू नहीं हो जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।" गांधी ने आरोप लगाया, "ये सरकार दलितों, अति पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के खिलाफ है।"

उन्होंने ये भी मांग की कि केंद्र देश भर में जाति जनगणना कराने में 'तेलंगाना मॉडल' का पालन करे। उन्होंने कहा, "केंद्र को ये काम उसी तरह करना चाहिए, जिस तरह तेलंगाना सरकार ने किया है।"

अंबेडकर छात्रावास में छात्रों से बातचीत करने की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद गांधी परिसर में कार्यक्रम करने में वो सफल रहे और छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन देश के युवा मेरे साथ हैं, इसलिए वे ऐसा नहीं कर सके।"