Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

कौन हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर, शक्ति दुबे ?

UPSC Topper: शक्ति दुबे ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। यह परीक्षा Union Public Service Commission (UPSC) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य ग्रुप A और B सेवाओं के लिए चुना जाता है। इस वर्ष, UPSC ने कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। 

आपको बता दें कि प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इस परीक्षा को टॉप किया है। शक्ति दुबे ने अपने मॉक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने स्कूली पढ़ाई लिखाई प्रयागराज से की है। इसके अलावा, उन्होंने ग्रैजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है। वहीं, उन्होंने बीएचयू से साल 2018 में बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। शक्ति दुबे ने बताया कि वह साल 2018 से तैयारी कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक, शक्ति दुबे ने राजनीति विज्ञान और इंटरनेशनल रिलेशंस को ऑप्शनल सब्जेक्ट में रखा था। 

एक अकादमी के साथ इंटरव्यू के दौरान जब शक्ति से पूछा गया कि जैसे अयोध्या को राम के लिए और काशी को शिव के लिए देखा जाता है वैसे ही प्रयागराज को किस पहचान से देखा जाना चाहिए, इस पर उन्होंने बड़े गर्व के साथ कहा कि प्रयागराज की पहचान त्रिवेणी संगम से है, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती मिलती हैं। यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक अत्यंत पवित्र स्थल है।

सिविल सेवा (प्री) परीक्षा, 2024, पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 9,92,599 प्रत्याशियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 प्रत्याशी परीक्षा में शामिल हुए. इसमें से कुल 14,627 प्रत्याशी लिखित (मेन) परीक्षा के लिए पास हुए. मुख्य परीक्षा सितंबर 2024 में कराई गई. इसमें से 2,845 प्रत्याशियों को व्यक्तित्व परीक्षण या इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. इनमें से 1,009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को अलग-अलग सेवाओं में नियुक्ति के लिए यूपीएससी की ओर से अनुशंसित किया गया है, इसमें से टॉप 5 में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।