Breaking News

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी     |   लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी     |   नगालैंड में भीषण लैंडस्लाइड, कई घर तबाह, चार महिलाओं समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका     |   सर्वदलीय बैठक में TMC के बागियों को बुलाने पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट     |   वॉकआउट के बाद सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए दोबार पहुंचे विपक्षी दलों के सांसद     |  

केदारघाटी के हिमालयी क्षेत्रों में बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

केदारघाटी के हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में घने बादल छाने से निचले क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में केदारनाथ, चोपता और चंद्रशिला शिखर पर बर्फबारी शुरू हो सकती है। अगर बर्फबारी का यह दौर शुरू होता है, तो इससे पर्यटकों की आमद बढ़ने की संभावना है, जिससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को बड़ा लाभ मिल सकता है। चोपता और तुंगनाथ घाटी में बर्फबारी का दीदार करने के लिए सैलानी और पर्यटन व्यवसायी टकटकी लगाए हुए हैं।