Breaking News

बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे ने किया सरेंडर     |   सरेंडर के बाद कोर्ट में पेश हुए रमेश म्हात्रे, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए     |   सोनम वांगचुक केस: पत्नी ने SC का दरवाजा खटखटाया, सोमवार को जल्द सुनवाई की मांग     |   नागालैंड के मोन में भारी लैंडस्लाइड, 3 की मौत, 4 लोग अब भी मलबे में फंसे     |   लगातार पांचवीं बार महंगी हुई CNG, अहमदाबाद में ₹90.02 प्रति किलो हुई कीमत     |  

दिल्ली के फतेहपुर बेरी में गोदाम में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में रविवार को एक इवेंट मैनेजमेंट के सामान रखने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की एक इमारत भी इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियां, दिल्ली पुलिस और CATS एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल दोबारा आग भड़कने से रोकने के लिए कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

दमकल विभाग के सहायक मंडल अधिकारी (ADO) राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि आग ने टीन शेड वाले पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था। गोदाम रिहायशी इलाके से घिरा हुआ है और आग पास की एक इमारत तक पहुंच गई थी।

उन्होंने बताया कि यह कैटेगरी-4 की आग थी। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इससे पहले शनिवार शाम उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में एक घर में भी आग लग गई थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में भी कोई घायल या हताहत नहीं हुआ। आग घर में रखे सामान में लगी थी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।