Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

जो लोकतंत्र बेचेंगे, वो अगले जन्म में भेड़, बकरी और... बीजेपी MLA उषा ठाकुर के बड़े बोल

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की विधायक उषा ठाकुर ने कहा है कि जो व्यक्ति लोकतंत्र बेचेंगे, वे अगले जन्म में ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ता और बिल्ली जैसे जानवर बनेंगे। उन्होंने चुनावों के दौरान मतदाताओं द्वारा पैसे, शराब और उपहारों के लालच में वोट डालने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए अपने महू विधानसभा क्षेत्र के हासलपुर गांव में ये कही। उषा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वीडियो में ठाकुर कहते हुए सुनाई दे रही हैं, "बीजेपी सरकार की लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि जैसी कितनी योजनाओं के माध्यम से हर हितग्राही के खाते में हजारों रुपये आते ही हैं। उसके बाद भी यदि 1,000-500 (रुपये) में वोट बिक जाए, तो फिर ये मनुष्यों के लिए डूब मरने की बात है।’’ 

उन्होंने सभा में मौजूद ग्रामीणों से अपील की कि वे लोकतंत्र की रक्षा करें। बीजेपी विधायक ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में हम वोट डालने जाते हैं, तो कोई देखता है क्या? तब आप अकेले होते हैं और आपके साथ केवल परमपिता परमात्मा होते हैं, तो किसी ने कुछ ले-दे भी लिया, तो ले लो भाई....पर वोट डालते समय अपना ईमान मत गंवाओ। वोट तो बीजेपी को ही देना जो राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की सेवा करती है।’’