Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

आंखों से लाचार 'काफी' बनीं कामयाबी की मिसाल, 12वीं के नतीजों में अव्वल

Chandigarh: 17 साल की काफी दुनिया को देख नहीं सकतीं, दिल से महसूस करती हैं। हरियाणा के हिसार की रहने वाली काफी महज तीन साल की थीं, जब एसिड अटैक में उनकी आंखें चली गईं। उन्होंने सामने आई चुनौती से हार नहीं मानी। काफी 12वीं की परीक्षा में 95 फीसदी अंक के साथ टॉप कर गई हैं।

काफी हमेशा से ब्रेल लिपि, ऑडियो बुक और नियमित अध्ययन की बदौलत अकादमिक क्षेत्र में अव्वल रही हैं।काफी चंडीगढ़ के एक ब्लाइंड स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।

12वीं की पढ़ाई खत्म हो चुकी है। अब काफी राजनीति विज्ञान में स्नातक करना चाहती हैं और आगे चलकर सिविल सर्विसेज की परीक्षा देना चाहती हैं। उनकी कहानी शानदार मिसाल है - बुलंद हौसलों की, लक्ष्य पाने के लिए निरंतर साधना की और कामयाबी की इबारत गढ़ने की।