बिहार के मुंगेर जिले में जमालपुर प्रखंड की सिंघिया पंचायत में गंगा नदी के किनारे ग्रामीणों को एक मरी हुई डॉल्फिन मिली। पहली नजर में देखकर ऐसा लगा कि वो किनारे पर आकर फंस गई है। लेकिन जब उन्होंने डॉल्फिन को बचाने की कोशिश की, तो पता चला कि वो मर चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। डॉल्फिन की मौत का सही कारण जानने के लिए मुंगेर में उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।