Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

MP: डिंडोरी में पीडीएस के तहत बांटा गया सड़ा घुना गेहूं, गांव वाले बोले- इसे जानवर भी नहीं खाएगा

गेहूं पर रेंगते कीड़े...ये फेंका हुआ अनाज नहीं है। ये गेहूं उस राशन का हिस्सा है जिसे मध्य प्रदेश के डिंडोरी के घेवरी गांव के लोग पीडीएस यानी सार्वजनिक वितरण योजना के तहत मिलने का दावा कर रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि उन्हें सड़ा घुना गेहूं बांटा गया। उनके मुताबिक इस गेहूं में धूल और छोटे-छोटे पत्थरों की भरमार है जिसकी वजह से ये खाने लायक नहीं है।

गांव के सरपंच के मुताबिक उन्होंने गेहूं की खराब क्वालिटी को देखते हुए लोगों से उसे वापस करने को कहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले पर ध्यान दिया जा रहा है। उनके मुताबिक ये समस्या उस गोदाम में खराब क्वालिटी कंट्रोल की वजह से हुई, जहां से गेहूं को पीडीएस दुकानों पर बांटा गया था। गांव के लोग अब सड़े घुने गेहूं को वापस कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अधिकारियों से ये सुनिश्चित करने की अपील की है कि भविष्य में ऐसी चूक न हो।