Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

उत्तर प्रदेश में विद्युत सखी योजना से ग्रामीण महिलाएं हो रहीं सशक्त

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। योगी सरकार की विद्युत सखी योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है।

इस पहल के तहत अब तक 30 हजार महिलाएं विद्युत सखी बनी हैं, जिनमें से 15 हजार घर-घर जाकर बिजली बिल कलेक्शन कर रही हैं, अब तक करीब 3,250 करोड़ रुपये का बिल संग्रह हुआ है। वहीं लखनऊ में 17 करोड़ रुपये जमा कर करीब 25 लाख रुपये की आय अर्जित की गई है।

इस योजना से महिलाओं को सम्मानजनक आय का साधन मिला है। बिल कलेक्शन पर मिलने वाले कमीशन से हजारों महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होकर परिवार की आय बढ़ा रही हैं।

योगी सरकार का लक्ष्य है कि प्रशिक्षित महिलाओं को और जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सेवाएं बेहतर हों और उपभोक्ताओं को सुविधा मिले, योगी सरकार की ये पहल बिजली व्यवस्था मजबूत करने के साथ ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में अहम कदम साबित हो रही है।