Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Jammu Kashmir: स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी का ऐलान, 28 फरवरी तक स्कूल बंद रहेंगे

कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ गई है। इसे देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने 10 दिसंबर से स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी का ऐलान किया है। पहली से पांचवीं के क्लास 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। छठी से 12वीं तक के क्लास 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं होंगे। सर्दियों की छुट्टी घोषित होने से छात्र और शिक्षक राहत महसूस कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से श्रीनगर समेत घाटी में कई जगहों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है। सर्दियों की छुट्टी का आदेश कश्मीर घाटी के अलावा जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों के लिए भी है।