उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुखार और संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टर इसकी वजह मौसम में अचानक बदलाव को बता रहे हैं। इससे लोगों को वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो रही हैं। सहारनपुर के आसपास से भी भारी संख्या में मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों से खास सावधानी बरतने को कहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने सलाह दी है कि बीमारी के लक्षण दिखने पर लोग खुद इलाज करने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाएं।
उत्तर प्रदेश: मौसम में अचानक बदलाव से सहारनपुर में बढ़ रही हैं संक्रामक बीमारियां
You may also like
मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी उत्तराखंड सरकार, 12 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान.
देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट.
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर CM रेखा गुप्ता ने की पूजा, PM मोदी के नेतृत्व की सराहना की.
यूपी पंचायत चुनाव के लिए आज जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, नौ अंकों का नया वोटर नंबर लागू.