Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

कानपुर के इस कॉमेडियन पर आया उर्फी जावेद का दिल

हुमा कुरैशी के ‘मैडनेस मचाएंगे’ में हाल ही में उर्फी जावेद ने एंट्री की थी. इस शो में उर्फी बतौर मेहमान शामिल हुईं थीं. ‘रोस्टिंग’ फॉर्मेट पर बनाए गए इस शो में उर्फी को खूब ट्रोल किया गया और उर्फी ने भी शो में शामिल सभी कॉमेडियन की जमकर टांग खिंचाई की. हालांकि इस ट्रोलिंग के बीच उर्फी ने अपने दिल की बात सबके सामने शेयर करते हुए ये कहा कि उन्हें कॉमेडियन हर्ष गुजराल पसंद हैं. ‘मैडनेस मचाएंगे’ के लेटेस्ट एपिसोड में शो के होस्ट हर्ष गुजराल ने उर्फी के बारे में बात करते हुए कहा कि दरअसल मुझे दो हफ्ते पहले ही पता चला कि उर्फी मेरी पड़ोसन है, वो लखनऊ से हैं और मैं कानपुर से हूं. मैं सोच रहा था कि मुझे पहले क्यों नहीं पता चला. अगर पड़ोसन उर्फी जैसी हो तो मैं तो रोज उनके पास चीनी लेने जाऊ.