Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

कोटा में नीट-यूजी की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, इस वर्ष का यह 15वां मामला

राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के 20 साल छात्र ने अपने पीजी कमरे में बुधवार रात पंखे से लटक कर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने ये जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और छात्र के आत्महत्या करने का कारण भी पता नहीं चल पाया है। दादाबाड़ी थाने के निरीक्षक नरेश मीणा ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात को जब युवक ने दरवाजा खटखटाने और परिवार के सदस्यों के बुलाने पर भी कोई जवाब नहीं दिया तो देखभालकर्ता ने पुलिस को फोन किया। दरवाजा तोड़ने पर युवक छत के पंखे से लटका हुआ मिला। 

मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी आशुतोष चौरसिया के रूप में हुई है। वो अपने चचेरे भाई के साथ पिछले छह महीने से यहां नीट-यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 

उन्होंने बताया कि युवक मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। इस साल कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या किए जाने का ये 15वां मामला है, जबकि पिछले साल ऐसे 26 मामले सामने आए थे।