Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

यूसीसी विधेयक को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर राष्ट्रपति की मुहर लगने पर प्रसन्नता जताई है. मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार जताया है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि जल्द राज्य में इस कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा. राष्ट्रपति भवन से सूचना मिलते ही राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. अब नियमावली बनते ही उत्तराखंड यूसीसी कानून को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा.