Breaking News

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आवारा कुत्ते ने 60 लोगों को किया घायल     |   उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने धर्मस्थल मंदिर में की पूजा-अर्चना     |   बीजेपी ने TMC नेता कल्याण बनर्जी के हमले के दावे को बताया ड्रामा     |   बंगाल के कई जिलों में टीएमसी का प्रदर्शन, कई जगहों पर किया रोड जाम     |   पश्चिम बंगाल में कल मंत्रिमंडल विस्तार होगा     |  

लड़की को जन्म के 9 दिन बाद माता-पिता ने त्यागा, अब मैट्रिक की परीक्षा में टॉपर बनीं आदिवासी छात्रा

Odisha: ओडिशा में बालासोर जिले के नीलगिरी कस्बे की रहने वाली आदिवासी छात्रा कावेरी बेहरा मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल आई हैं।। कावेरी बेहरा जब सिर्फ नौ दिन की थी तब उसके माता-पिता ने उन्हें इसलिए छोड़ दिया था, क्योंकि वो लड़की थी। कावेरी की परवरिश उनकी दादी ने की है। आज उसी कावेरी बेहरा ने 10वीं क्लास में टॉप किया है। मैट्रिक में उन्होंने ए प्लस ग्रेड हासिल की है। इसके साथ ही वो पूरे राज्य में टॉप करने वाली छात्रा बन गई हैं। 

कावेरी के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। दादी की पेंशन से घर का खर्च चलता है। ऐसे में उनके लिए अपनी पढ़ाई को जारी रखना आसान नहीं है। कावेरी और उसकी दादी ने सरकार से मदद की अपील की है। वो चाहते हैं सरकार कावेरी की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करे। ऐसे में उम्मीद है कि आर्थिक तंगी उसके सपनों को उड़ान भरने से न रोक सके।