भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने मंगलवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए यूडीएफ यानी उपयोगकर्ता शुल्क तय कर दिया है। इसके तहत प्रस्थान करने वाले घरेलू यात्रियों से 490 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 980 रुपये लिए जाएंगे। यह शुल्क वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित किया गया है। एईआरए ने एक विज्ञप्ति में बताया हवाई अड्डे पर उतरने वाले घरेलू यात्रियों के लिए यह शुल्क 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 420 रुपये होगा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 28 मार्च को किया गया था और 15 जून से वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा।
जेवर एयरपोर्ट से सफर होगा महंगा, घरेलू यात्रियों से वसूला जाएगा 490 रुपये UDF
You may also like
लखनऊ में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस पर की थी फायरिंग.
उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने धर्मस्थल मंदिर में की पूजा-अर्चना.
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आवारा कुत्ते ने 60 लोगों को किया घायल.
गर्मी से राहत पाने हिमाचल का रुख कर रहे पर्यटक, कुल्लू में 27 हजार और शिमला में 7.8 लाख वाहन पहुंचे.