Breaking News

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आवारा कुत्ते ने 60 लोगों को किया घायल     |   उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने धर्मस्थल मंदिर में की पूजा-अर्चना     |   बीजेपी ने TMC नेता कल्याण बनर्जी के हमले के दावे को बताया ड्रामा     |   बंगाल के कई जिलों में टीएमसी का प्रदर्शन, कई जगहों पर किया रोड जाम     |   पश्चिम बंगाल में कल मंत्रिमंडल विस्तार होगा     |  

बारामती में एक ट्रेनिंग विमान क्रैश, गांव के पास खेतों में गिरा, प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती के गोजूबाबी गांव में रेड बर्ड कंपनी का दो सीट वाला प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। माना जा रहा है कि इंजन में दिक्कत आने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान विमान जमीन पर गिर गया।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। यह विमान पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। विमान में प्रशिक्षक और प्रशिक्षु सवार थे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या इंजन फेल होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और विमानन अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो सकेगी।रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी देश की प्रमुख पायलट प्रशिक्षण संस्थाओं में से एक है, जहां वाणिज्यिक पायलट बनने की तैयारी कर रहे प्रशिक्षुओं को उड़ान प्रशिक्षण दिया जाता है। इस घटना के बाद प्रशिक्षण विमानों की सुरक्षा और तकनीकी जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।