Breaking News

ऑस्ट्रेलिया: ‘भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने में जुटा’, मेलबर्न में बोले पीएम मोदी     |   ऑस्ट्रेलिया: ‘भारत के 99 फीसदी जिले 5 जी से लैस’, मेलबर्न में बोले पीएम मोदी     |   ऑस्ट्रेलिया: ‘भारत स्पेस में गगनयान भेजने की तैयारी में’, मेलबर्न में बोले PM मोदी     |   ऑस्ट्रेलिया: ‘चिप से लेकर शिप तक भारत में बन रहे’, मेलबर्न में पीएम मोदी ने कहा     |   ‘भारत जब मदद भेजता है तो पासपोर्ट का रंग नहीं देखता’, मेलबर्न में बोले PM मोदी     |  

'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज, राघव जुयाल का दिखा दमदार कॉमिक अंदाज

फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अभिनेता राघव जुयाल पहली बार अजय सिंह के मजेदार और कॉमिक किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत इस डायलॉग से होती है, "एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बातों पर यकीन करना।" इसके बाद फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और कई मजेदार घटनाओं की झलक देखने को मिलती है। फिल्म की कहानी अजय सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बड़े सपने देखने वाला और बेहद अलग अंदाज का किरदार है। ट्रेलर में कई हास्य से भरपूर दृश्य और मनोरंजक पल दिखाए गए हैं।

राघव जुयाल, जिन्हें हाल ही में 'किल' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में उनके अभिनय के लिए सराहा गया था, इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन., निकी अनेजा वालिया, विकल्प मेहता, नासेर अल अज़्जेह, विनीत बीप कुमार, देव बी. अग्रवाल, बरखा सिंह, विवान भटेना, टीना देसाई और पार्वती ओमानाकुट्टन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

राघव जुयाल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों का मनोरंजन करेगी। उन्होंने कहा कि अजय सिंह का किरदार बेहद नाटकीय, मजेदार और यादगार है, जिसे निभाने में उन्हें काफी मजा आया। फिल्म के निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल ने कहा कि 'भाई तेरा स्टार है' पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर फिल्म है। इसमें मजेदार किरदार, अनोखे मोड़ और भरपूर हंसी देखने को मिलेगी।

ईस्टवुड पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। फिल्म की कहानी सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने लिखी है, जबकि इसे अवंतिका हरी, सुनील रुपानी और विवेक बी. अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है। 'भाई तेरा स्टार है' 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।