Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

J-K: श्रीनगर हवाई अड्डा, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अस्थाई तौर पर बंद, सैलानी परेशान

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर हवाई अड्डा अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से कई सैलानियों को परेशानी हो रही है। सात से नौ मई के बीच यात्रा करने वालों को हवाई सेवा बहाल होने तक इंतजार करने के सिवाय कोई चारा नहीं।

परेशानी इस बात की भी है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हो गया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बुधवार को पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद कम से कम 25 हवाई अड्डों पर 300 से ज्यादा उड़ानें अस्थाई तौर पर स्थगित कर दी गईं। इनमें श्रीनगर हवाई अड्डा भी शामिल है।