Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

गणतंत्र दिवस से पहले तूतुकुडी हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

तमिलनाडु के तूतुकुडी हवाई अड्डे पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के लिए आज सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर दिए गए हैं। यात्रियों की कड़ी त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच की जा रही है और आगंतुकों को 30 जनवरी तक हवाईअड्डे परिसर में प्रवेश करने पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पचास पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा जांच में यात्रियों के सामान की स्कैनिंग, मेटल डिटेक्टर स्क्रीनिंग और हवाई अड्डे में जाने की इजाजत देने से पहले गहन जांच शामिल है।

मंगलवार को तूतुकुडी हवाईअड्डे पर बम की धमकी मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू हवाई सेवा सुनिश्चित करने के लिए बम निरोधक विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए हवाई अड्डे के अलावा, रेलवे स्टेशन सहित कई जरूरी जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।तूतुकुडी हवाई अड्डे से चेन्नई और बेंगलुरू के लिए उड़ानें कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संचालित हो रही हैं। अधिकारियों ने जनता से जांच में सहयोग करने की अपील की है।