Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

26 जनवरी पर दिल्ली में गड़बड़ी की धमकी, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज

गणतंत्र दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की धमकी देने के मामले में खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पन्नू पर 26 जनवरी को दिल्ली में गड़बड़ी फैलाने, हिंसा भड़काने और देश की संप्रभुता को चुनौती देने के गंभीर आरोप लगे है।

पन्नु ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने दिल्ली में रोहणी और डाबड़ी जगहों पर प्रो खालिस्तान के पोस्टर लगवाए है। वह अपने स्लीपर सेल के जरिए किसी भी तरह की दहशत फैला सकता है, लेकिन स्पेशल सेल की सर्च में अब तक ऐसा कोई पोस्टर नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पन्नू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किए गए कंटेंट की भी बारीकी से जांच कर रही हैं।

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और हर आने-जाने वालो पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ड्रोन, CCTV कैमरों और खुफिया एजेंसियों के इनपुट के जरिए हालात पर लगातार निगरानी की जा रही है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू पहले भी भारत विरोधी गतिविधियों, भड़काऊ बयानों और धमकियों को लेकर विवादों में रहा है। भारत सरकार पहले ही उसे आतंकवादी घोषित कर चुकी है और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।