उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। इस महीने के आखिरी दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस समय कुछ जगहों पर भी बारिश और झोंकेदार हवा चलने से मौसम सुहाना है। बाकी जिलों में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप की वजह से ठीकठाक गर्मी हो रही है। इसी क्रम में 27 मई को भी प्रदेश में बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। साथ ही इस अवधि में दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.