Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

मुक्केबाज मैरी कॉम के दिल्ली स्थित घर में चोरी

छह बार की विश्व मुक्केबाज चैंपियन मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित आवास पर चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब वो (मैरी कॉम) मेघालय के सोहरा में मैराथन कार्यक्रम में भाग लेने गई थीं।  मैरी कॉम ने मैराथन आयोजकों को बताया कि जब वो इस आयोजन के लिए पूर्वोत्तर राज्य में थीं, तब उन्हें राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने घर में चोरी की खबर मिली। उन्होंने सोहरा में मैराथन आयोजकों से कहा, "मैं डरी हुई और चिंतित हूं, क्योंकि मुझे आज दिल्ली लौटना था। चोरी इसी सप्ताह की शुरुआत में हुई थी।"

उन्होंने बताया कि चोरी की गई वस्तुओं का विवरण अभी पता नहीं चल पाया है और दिल्ली वापसी पर ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। हालांकि उनके एक करीबी सहयोगी ने  बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि चोर उनके घर से एक टेलीविजन सेट और अन्य सामान ले गए हैं। उसने कहा, "उनके पड़ोसियों ने उन्हें (मैरी कॉम) बताया कि ये घटना इस सप्ताह की शुरुआत में हुई थी। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है।" मैरी कॉम मणिपुर की रहने वाली हैं और उन्हें भारत के नामचीन एथलीट में शुमार किया जाता है।