महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को मिली सीटों से एनसीपी सुप्रीमो और पूर्व केद्रीय मंत्री शरद पवार काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. शरद पवार ने खुले शब्दों में बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. शरद पवार ने कहा ऐसा लगता है ना केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में बीजेपी और मोदी सरकार पर से लोगों का भरोसा टूट गया है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव से साफ हो गया कि लोगों को अब पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा नहीं रहा.