Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच तेजी लौटी, सेंसेक्स 410 अंक बढ़कर बंद

Mumbai: मेटल शेयरों में तेजी और जीएसटी परिषद की बैठक से जुड़े आशावाद की वजह से बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 409 अंक चढ़कर 80,567 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 135 अंक बढ़कर 24,715 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा स्टील, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी और इटरनल लिमिटेड सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि इंफोसिस, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।

क्षेत्रीय मोर्चे पर मेटल, फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर, बैंक और ऑटो शेयरों ने बाजार की रफ्तार को बढ़ाया। जबकि आईटी, एफएमसीजी और टेलीकॉम शेयरों में नरमी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट के साथ जबकि सियोल का कोस्पी और इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार बुधवार को सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,159 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।