Breaking News

पद्म पुरस्कार विजेता डॉ. मणि छेत्री का निधन, 106 साल की उम्र में ली आखिरी सांस     |   जालंधर: DPS, मेयर वर्ल्ड समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, गांधी भवन समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   CM पेमा खांडू के परिवार को मिले सार्वजनिक ठेकों की जांच हो- SC का CBI को आदेश     |   शराब घोटाला मामला: कुछ ही देर में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल     |  

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी, उच्च अमेरिकी टैरिफ का दबाव

Stock Market: भारत पर अमेरिकी सरकार के लगाए उच्च टैरिफ का दबाव निवेशकों पर बना रहा। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को भी गिरावट जारी रही। बाजार में गिरावट का ये तीसरा दिन था। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 271 अंक गिरकर 79 हजार 809 पर, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 74 अंक गिरकर 24 हजार 426 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा नुकसान में रहीं। आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो और कोटक महिंद्रा बैंक फायदे में रहे। क्षेत्रीय मोर्चे पर आईटी, ऑटो और तेल एवं गैस सबसे ज्यादा नुकसान में, जबकि एफएमसीजी और मीडिया शेयर मुनाफे में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 अंक गिरावट के साथ बंद हुए। शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे। यूरोप के बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को तीन हजार 856.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।