Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

द केरल स्टोरी 2 का टीज़र आउट

The Kerala Story 2: गोज़ बियॉन्ड’ के निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित सीक्वल का पहला टीज़र जारी कर दिया है। टीज़र के साथ ही साफ कर दिया गया है कि यह फिल्म 2023 में आई पहली फिल्म से कहीं ज्यादा गंभीर, तीखी और व्यापक कहानी पेश करेगी। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि सह-निर्माता आशिन ए शाह हैं। फिल्म को कमख्या नारायण सिंह ने निर्देशित किया है और यह सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है।

टीज़र में नई कहानी और नए चेहरे
टीज़र में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया को तीन हिंदू युवतियों के रूप में दिखाया गया है, जिनकी ज़िंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब वे मुस्लिम युवकों से प्रेम करती हैं। टीज़र के अनुसार, इन रिश्तों के पीछे धार्मिक रूपांतरण का एजेंडा छिपा होता है, जिससे धोखे और शोषण की कहानी सामने आती है।

पहली फिल्म से जुड़ा विवाद और सफलता
‘द केरल स्टोरी’ (2023) में केरल की कुछ महिलाओं की कहानी दिखाई गई थी, जिन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेलकर धर्मांतरण कराया गया और बाद में आतंकी संगठन ISIS से जोड़ा गया। इस फिल्म में अदा शर्मा, सिद्धि इदनानी, योगिता बिहानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिकाओं में थीं।

फिल्म को लेकर देशभर में तीखी बहस और कानूनी विवाद हुए। केरल सरकार ने फिल्म के “सच्ची घटनाओं पर आधारित” होने के दावे को चुनौती दी थी। इसके बावजूद फिल्म को जबरदस्त व्यावसायिक सफलता मिली। करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते।

अब ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ से एक बार फिर सामाजिक और राजनीतिक बहस छिड़ने की उम्मीद की जा रही है।