Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'विक्रम-1' ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान     |  

Uttarakhand की संस्कृति को बड़े पर्दे पर दिखाएगी गढ़वाली फिल्म ‘तेरी माया’, जल्द होगी रिलीज

उत्तराखंड में रोजगार और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नई-नई योजनाएं चला रही है। फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है। इसी के चलते अब उत्तराखंड में गढ़वाली फिल्मों का निर्माण तेजी से हो रहा है और स्थानीय कलाकारों को भी बड़ा मंच मिल रहा है। ऐसी ही एक गढ़वाली फिल्म “तेरी माया” जल्द ही देहरादून के मॉल में रिलीज होने जा रही है। 

यह फिल्म लव मैरिज के विषय पर आधारित है, जिसमें युवाओं को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया है। फिल्म में उत्तराखंड की संस्कृति और लोकभाषा की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म विमोचन के दौरान फिल्म के लेखक निर्देशक संजय नेगी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, फिल्म निर्माता निर्देशक देबू रावत, फिल्म निर्माता निर्देशक मुनेद्र सकलानी मौजूद रहे।