Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

The 50: भारतीय टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी सोशल एक्सपेरिमेंट शुरू

The 50: भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में बिग बॉस 19 के खत्म होते ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जल्द ही नया रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) दर्शकों के सामने आने वाला है, जो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और भव्य सेट के कारण पहले से ही चर्चा में है।

यह शो एक बड़े और आलीशान महाल में सेट किया गया है, जहां टीवी, सोशल मीडिया और खेल जगत की 50 जानी-मानी हस्तियां एक साथ नजर आएंगी। यह शो फ्रेंच रियलिटी प्रोग्राम ‘Les Cinquante’ पर आधारित है और पारंपरिक रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग अनुभव देने का दावा करता है।

‘द 50’ की प्रीमियर डेट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी 2026 को JioHotstar पर रात 9 बजे होगा। इसके अलावा यह शो Colors TV पर भी रात 10:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

महाल में होगा कड़ा मुकाबला
शो में मनीषा रानी, प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे और दिग्विजय राठी जैसे चर्चित कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। सभी प्रतिभागियों को ‘महाल’ में रहकर कठिन शारीरिक टास्क और कड़ी रणनीति का सामना करना होगा। इस शो की खास बात है रहस्यमयी ‘लायन’, जो एलिमिनेशन से जुड़ा फैसला करता है। कंटेस्टेंट्स को हर वक्त बाहर होने के खतरे से खुद को बचाना होगा। शो की इनामी राशि को अंत तक गुप्त रखा जाएगा।

कन्फर्म कंटेस्टेंट्स और गेम का तरीका
‘द 50’ में अनुभवी रियलिटी स्टार्स के साथ-साथ सोशल मीडिया की बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। इनमें रिद्धिमा पंडित, डिनो जेम्स, रजत दलाल और करण पटेल जैसे नाम सामने आए हैं। शो का फॉर्मेट सामाजिक रिश्तों पर आधारित है, जहां कंटेस्टेंट्स को तय करना होगा कि किसे बचाना है और किसे एलिमिनेशन की ओर धकेलना है। हर दिन ताकत का संतुलन बदलता रहेगा, क्योंकि इस घर में कोई तय नियम नहीं होंगे।

सबसे अनोखा सोशल एक्सपेरिमेंट
‘द 50’ को भारतीय टेलीविजन का अब तक का सबसे अनिश्चित और अलग सोशल एक्सपेरिमेंट बताया जा रहा है। रहस्यमयी ‘लायन’ की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है, हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके पीछे अजय देवगन हो सकते हैं।

यह शो मनोरंजन, साजिश और रोमांच का नया अनुभव लेकर आने वाला है।