Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

तमिलनाडु: टी.टी.वी. दिनाकरन की पार्टी एएमएमके ने NDA से तोड़ा नाता

टी.टी.वी. दिनाकरन के नेतृत्व वाली पार्टी एएमएमके ने "विश्वासघात" के विरोध में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने की घोषणा की। अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) राज्य में विपक्षी गठबंधन छोड़ने वाली दूसरी पार्टी है। इससे पहले एआईएडीएमके से निष्कासित नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने हाल ही में अपनी पार्टी को गठबंधन से बाहर कर लिया था। दिनाकरन ने कहा, ‘‘ये आंदोलन (एएमएमके) कुछ लोगों के विश्वासघात के खिलाफ शुरू किया गया था। हमें विश्वास था कि वे बदल जाएंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ। हम मूर्ख नहीं हैं कि उन्हें अपने कंधों पर ढोएं। हमने कुछ महीनों तक प्रतीक्षा की कि दिल्ली (बीजेपी) में बैठे लोग कोई उचित फैसला लेंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एनडीए छोड़ रहे हैं। हम दिसंबर में अपनी अगले कदम के बारे में जानकारी देंगे।’’ उन्होंने विश्वासघात के संबंध में किसी का नाम उजागर नहीं किया।