Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

ताजमहल सबसे अधिक कमाई करने वाला ASI संरक्षित स्मारक

मुगलकालीन मकबरा ताजमहल पिछले पांच वर्षों में टिकटों की बिक्री के जरिए सबसे अधिक कमाई करने वाला एएसआई संरक्षित स्मारक रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ताजमहल टिकट बिक्री के माध्यम से एएसआई संरक्षित स्मारकों में सबसे अधिक कमाई करने वाला स्मारक रहा है, जिसने पिछले पांच वर्षों में 297 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि पिछले पांच वर्षों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को विभिन्न स्मारकों में प्रवेश टिकटों की बिक्री से कितनी राशि प्राप्त हुई है और पिछले पांच वर्षों में प्रवेश टिकटों की बिक्री से सबसे अधिक आय प्राप्त करने वाले स्मारक कौन हैं।

अपने जवाब में, शेखावत ने वित्तीय वर्ष 19-20 से लेकर वित्त वर्ष 23-24 तक के आंकड़े साझा किए जिनके अनुसार, ताजमहल ने सभी पांच वर्षों में टिकटों बिक्री के जरिए एएसआई संरक्षित स्मारकों में शीर्ष स्थान अर्जित किया। मुगलकालीन स्थापत्य कला के इस स्मारक का निर्माण 17वीं शताब्दी में सम्राट शाहजहाँ ने करवाया था और इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक माना जाता है।

वित्त वर्ष 19-20 में आगरा का किला और दिल्ली का कुतुब मीनार टिकटों की बिक्री के जरिए दूसरे और तीसरे स्थान पर थे।
वित्त वर्ष 20-21 में तमिलनाडु का मामल्लापुरम स्मारक और सूर्य मंदिर, कोणार्क दूसरे और तीसरे स्थान पर थे। वित्त वर्ष 23-24 में दिल्ली का कुतुब मीनार और लाल किला दूसरे और तीसरे स्थान पर थे।