Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

T20 World Cup 2026: आज कोलंबो में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस मैच का फैंस को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार है. आज का यह हाई वोल्टेज मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. महामुकाबले में श्रीलंका मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का कोई आसर नहीं दिखने वाला है. इस बीच जो अपडेट आई है वो ये है की आज श्रीलंका में दूसरी जगहों पर, खासकर पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में दोपहर 1.00 बजे के बाद भारी बारिश होगी, लेकिन कोलंबो जो पश्चिम हिस्से में है, वहां मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, मगर रात में धुंध रहेगी.

भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा. ग्रुप ए में दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पायदान पर है. भारत ने अपने पहले दो मुकाबलों में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया है. वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है.