Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

सुप्रीम कोर्ट के जज अब सार्वजनिक करेंगे अपनी संपत्ति की जानकारी

सुप्रीम कोर्ट ने ज्यूडिशियरी में पारदर्शिता और जनता के भरोसे को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।कोर्ट के सभी जजों ने पदभार ग्रहण करते समय अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने का फैसला लिया है।

पूर्ण न्यायालय की बैठक में, शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति का खुलासा करने का निर्णय लिया और डेटा को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

हालांकि इसे कोर्ट की वेबसाइट पर घोषित करने का फैसला स्वैच्छिक होगा,ऐसा सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर कहा गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना सहित तीस न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति की घोषणा प्रस्तुत की है।