Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   पूर्णिमा चक्रवर्ती ने कहा- बंगाल में कमल खिलने जा रहा है     |   बंगाल में पोस्टल बैलेट की गिनती आखिर में होगी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान BJP के पक्ष में     |   कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |  

सुप्रीम कोर्ट के जज चुराचांदपुर का दौरा करने के बाद मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में पहुंचे

जज बी. आर. गवई की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय के जजों का एक दल शनिवार को जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल चुराचांदपुर जिले का दौरा करने और आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से मुलाकात करने के बाद यहां पहुंचा।

उन्होंने जिले के लामका स्थित मिनी सचिवालय से एक विधिक सेवा शिविर, एक मेडिकल शिविर और एक विधिक सहायता क्लिनिक का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। आगमन पर, टीम ने सद्भावना मंडप राहत केंद्र का दौरा किया और आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों से बातचीत की।

जस्टिस गवई के अलावा, टीम में सुप्रीम कोर्ट के जज विक्रम नाथ, एम. एम. सुंदरेश और के. वी. विश्वनाथन शामिल थे। इसके अलावा मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार और न्यायमूर्ति गोलमेई गैफुलशिलू भी उपस्थित थे। मई 2023 से इंफाल घाटी स्थित मैतेई और आसपास के पहाड़ों पर स्थित कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।