Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: बंगाल का पहला रुझान आया, TMC और BJP में कड़ी टक्कर

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वहीं, तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी एक ही फेज में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. बंगाल की 293 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हुई थी. फाल्टा में 21 मई को फिर से वोटिंग होगी. 24 को नतीजे आएंगे. पांच राज्यों में किसका होगा राजतिलक, आज इसका पता चल जाएगा.

पांच राज्यों की 823 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. रुझान आने लगे हैं. बंगाल में रुझानों में TMC और BJP में कड़ी टक्कर हो रही है. पांचों राज्यों में पोस्टल बैलट्स की गिनती शुरू हो चुकी है. 30-40 मिनट तक पोस्टल बैलट्स की गिनती होती है. इसके बाद पहला रुझान आएगा. ईवीएम खुलने लगेंगे. इसके बाद नतीजे आने शुरू हो जाएंगे.