Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   पूर्णिमा चक्रवर्ती ने कहा- बंगाल में कमल खिलने जा रहा है     |   बंगाल में पोस्टल बैलेट की गिनती आखिर में होगी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान BJP के पक्ष में     |   कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |  

सुनीता विलियम्स ने कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया: द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर सुरक्षित वापसी पक्की करने वाली पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘उनकी ऐतिहासिक यात्रा दृढ़ संकल्प, मिल-जुलकर काम करने की भावना और असाधारण साहस की कहानी है। मैं उनके अटूट संकल्प को सलाम करती हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं।’’

नौ महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहे नासा के अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बुधवार तड़के धरती पर लौट आए। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘नासा के ‘क्रू9’ मिशन की धरती पर सुरक्षित वापसी को सफल बनाने वाली पूरी टीम को बधाई।

भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्षयात्रियों ने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है।’’ सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांड्या मूल रूप से गुजरात के मेहसाणा जिले के गांव झूलासन से थे और 1957 में अमेरिका चले गए थे।