Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Punjab: भारत-पाक तनाव कम होने के बाद सीमावर्ती जिलों में खुले स्कूल, छात्र-छात्राओं ने जताई खुशी

अधिकारियों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के मद्देनजर छह दिन पहले बंद किए गए पाकिस्तान की सीमा से लगे पंजाब के पांच जिलों के स्कूल बुधवार को फिर से खुल गए। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध बढ़ने की वजह से राज्य सरकार ने आठ मई को शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया था। सोमवार को अधिकांश जिलों में स्कूल फिर से खुल गए, लेकिन छह सीमावर्ती जिलों में वे बंद रहे।

पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा है, जो अमृतसर, तरन तारन, पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर और गुरदासपुर जिलों तक फैली हुई है। गुरुदासपुर में मंगलवार को स्कूल फिर से खुल गए, जबकि बाकी पांच सीमावर्ती जिलों में बुधवार को स्कूल फिर से खुल गए।

अमृतसर के अटारी में श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के की प्रिंसिपल ने कहा, "हम आज सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूल फिर से खोल रहे हैं।" अमृतसर जिला प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि स्कूल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुले रहेंगे। स्कूलों के फिर से खुलने पर छात्र-छात्राओं ने भी खुशी जताई।

अमृतसर के स्कूल ऑफ एमिनेंस की एक छात्रा ने कहा, "हम एक हफ्ते के बाद वापस आकर खुश हैं। हमारी पढ़ाई बाधित हुई थी, लेकिन अब हम फिर से पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। मैं भारत सरकार और सेना को हमें सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।"

पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में स्थिति सामान्य बनी हुई है, बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और स्कूल फिर से खुल रहे हैं। भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए 10 मई को एक समझौता किया।