Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच शेयर बाजार में दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 139 अंक टूटा

पश्चिम एशिया में तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर पर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच बाजार में गिरावट आई। हालांकि, कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में बाजार दिन के निचले स्तर से उबर गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 138 अंक गिरकर 81,444 पर जबकि एनएसई निफ्टी 41 अंक टूटकर 24,812 पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स पैक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अडाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और नेस्ले इंडिया सबसे ज्यादा नुकसान में रहे, जबकि इंडसइंड बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा लाभ में रहे। ऑटो, निजी क्षेत्र के बैंकों और पूंजीगत वस्तुओं को छोड़कर बाकी सभी सूचकांकों में गिरावट रही। मेटल, आईटी, मीडिया, तेल और गैस, स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय सेवाएं और एफएमसीजी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए। बुधवार को यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,482 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी खरीदी।