Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 123 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 अंक के पार

Mumbai: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते गुरुवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। भारत के साथ व्यापार वार्ता दोबारा शुरू करने के लिए अमेरिका से मिले सकारात्मक संकेतों से भी भारतीय बाजारों में निवेशकों की सकारात्मक धारणा को जोर मिला है।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123 अंक चढ़कर 81,548 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 32 अंक बढ़कर लगभग तीन हफ्ते के उच्चतम स्तर 25,005 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और इटर्नल के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि इंफोसिस, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।

क्षेत्रीय मोर्चे पर मीडिया, बैंक और ऑयल एंड गैस ने बाजार में तेजी की अगुवाई की। जबकि आईटी और ऑटो सेक्टर में मंदी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को एक दिन की राहत के बाद 115.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।